भोजन के समय पानी पीना चाहिए या नहीं?

भोजन के समय पानी पीना चाहिए या नहीं?

इस पर कई दृष्टिकोण हैं। आइए जानें आयुर्वेद क्या कहता है?" 

कुछ लोग कहते हैं कि खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए, कुछ कहते हैं थोड़ा-थोड़ा पी सकते हैं।

कई आधुनिक दृष्टिकोण भी अलग-अलग राय रखते हैं।

लेकिन प्राचीन आयुर्वेद का दृष्टिकोण इससे भी गहरा और संतुलित है। यह केवल 'पीना या न पीना' नहीं, बल्कि "कब, कितना और कैसे" पर आधारित है।

श्लोकः
पूर्वं चोत्तरकाले च जलं पानं निशिद्धयते । 
मध्ये तु लघु मात्रेण पथ्यं पानं प्रशस्यते ॥"

Ashtanga Hridayam अर्थः
भोजन से पहले और तुरंत बाद पानी पीना वर्जित है। लेकिन भोजन के बीच में थोड़ी मात्रा में जल पीना पाचन के लिए हितकारी माना गया है।

जठराग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर, भोजन को पचाने का मूल स्रोत है।

अगर हम बहुत पानी पीते हैं यह अग्नि शांत हो जाती है।
परिणाम गैस, अपच, आलस्य और दोष वृद्धि।

भोजन के मध्य में -
1-2 घूंट गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी, यह भोजन को सहजता से नीचे भेजता है बिना पाचन क्रिया को बाधित किए।

Comments

Popular posts from this blog

नाभि हटना / धरण हटना (Navel Displacement / Nabhi Chakra Vikriti)

नींद

स्वर चिकित्सा